{"_id":"0d2ca5d26b44b66fa31d52d23cadf57f","slug":"if-you-run-the-bike-without-a-helmet-met-npenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले तो नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले तो नपेंगे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही
विज्ञापन
पुलिस अब कार्रवाई व जुर्माना लगाने की मुहिम तेज करेगी। थाना और चौकी
पुलिस को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं कि चेकिंग के दौरान हेलमेट के
मुद्दे पर विशेष ध्यान दें। एक ओर जहां हेलमेट लगाने वालों की पीठ थपथपाएं
वहीं दूसरी तरफ बिना हेलमेट चलने वालों चालान काटें।
लिखापढ़ी में हेलमेट न लगा होने का भी जिक्र करें। चालक को चेतावनी भी दें कि आगे से हेलमेट पहनकर ही घर से निकलें। नवंबर महीने के आंकड़ों का जिक्र करें तो हेलमेट बगैर चलते हुए लोगों को पुलिस ने दबोचा है। कुल 315 लोगों का चालान बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाने पर किया गया है।
बगैर हेलमेट लगाए चालकों पर कार्रवाई के मामले में सदर कोतवाली पुलिस सबसे आगे रही है। यहां 98 बाइक सवारों का चालान बगैर हेलमेट के मिलने पर किया गया है, जबकि छिबरामऊ में 58, तिर्वा कोतवाली में 42, ठठिया थाने में 30, गुरसहायगंज में 45, इंदरगढ़ में नौ, सौरिख में आठ, तालग्राम में 15 व विशुनगढ़ में 10 दोपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के पकड़े गए। इस पर इनका चालान काटा गया।
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी का कहना है कि चुनाव के बाद हेलमेट को वरीयता क्रम में चेकिंग अभियान के बिंदुओं में शामिल किया जाएगा। प्रतिदिन चेकिंग के दौरान हेलमेट पर विशेष नजर रखी जाएगी। पहले तो लोगों को जागरूक करेंगे और हेलमेट पहनकर ही निकलने के लिए कहा जाएगा।
दोबारा बगैर हेलमेट के वाहन चलाते पाए जाने लोगों पर विशेष नजर होगी। तब इनके खिलाफ जुर्माना काटा जाएगा। फिर भी न जागरूक हुए और न सुधरे तो जुर्माने की धनराशि बढ़ा दी जाएगी। इससे एक ओर जहां पुलिस महकमे का राजस्व बढ़ेगा, वहीं दूसरी तरफ लोग भी दुर्घटनाओं के कहर से बच सकेंगे।