{"_id":"673a31b6042a1ed3680a78e2","slug":"if-we-divide-we-will-be-destroyed-if-we-remain-united-we-will-be-safe-sakshi-maharaj-kannauj-news-c-214-1-knj1006-121356-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे : साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे : साक्षी महाराज
विज्ञापन
छिबरामऊ। मुख्यमंत्री का बंटेंगे तो कटेंगे का संदेश सराहनीय है। इतिहास गवाह रहा है जब जब हम लोग बंटे, हिंदुओं पर अत्याचार हुए हैं। हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। यह बात ग्राम महुआ नगला में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए उन्नाव सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज ने पत्रकारों के बीच व्यक्त किए।
उन्होंने झांसी के मेडिकल काॅलेज के एसएनसीयू अग्निकांड पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि 10 नवजात की मौत बेहद हृदयविदारक घटना है। सरकार सभी बिंदुओं जांच करा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएंगा, सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह भाजपा इन राज्यों में इतिहास रचेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत की ओर अग्रसर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान मोदी को रोको नहीं तो सनातन धर्म मजबूत हो जाएगा, यह विपक्षियों की बौखलाहट प्रदर्शित कर रहा है।
पत्रकार वार्ता से पहले सांसद ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत की दिवंगत चाची सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, विधायक अर्चना पांडेय, विधायक कैलाश राजपूत आदि भाजपाई मौजूद रहे।