फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   If officers-employees demand money then make video on mobile

Kannauj News: अधिकारी-कर्मचारी मांग रुपये तो मोबाइल पर बनाएं वीडियो

Sat, 15 Feb 2025 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
If officers-employees demand money then make video on mobile
तिर्वा। फरियादियों की भूमि, पट्टे जैसी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए लेखपाल संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रत्येक दशा में उपस्थित हों। प्रत्येक लेखपाल की उपस्थिति भी दर्ज की जाए। अनावश्यक पटल की फाइल न रोकी जाए। यह बात शनिवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने तिर्वा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान में कही। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी रुपये की मांग करते हैं तो फोन में रिकॉर्डिंग ऑन करके जाएं। संबंधित के खिलाफ प्रमाण मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। योगी सरकार में भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने फरियादियों के प्रकरणों को गहनता से सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समय से किया जाए। फरियादी को किसी भी प्रकार की निराशा नहीं मिलनी चाहिए। विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, गुंडा गर्दी, भू-माफियाओं पर सख्ती से पेश आया गया है। अब सही मायने में लोगों को भ्रष्टाचारियों से निजात मिली है। संपूर्ण समाधान में 66 फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताई, जिसमें सात का तुरंत निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एडीएम आशीष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, एसडीएम अशोक कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed