{"_id":"ca19604c9cfa3cf2d1f83e0a852039c0","slug":"husbands-sought-longevity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतियों की मांगी लंबी उम्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतियों की मांगी लंबी उम्र
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलह श्रंगार करके सुहागिनों ने शुक्रवार को करवाचौथ
विज्ञापन
का व्रत रखा और पतियों की लंबी उम्र की दुआ मांगी। सुबह से निर्जला व्रत
रही सुहागिनों ने बेसब्री से चांद के निकलने का इंतजार किया। रात को चांद
का दीदार होते ही सजी-संवरी महिलाओं ने पूजा की।
इसके बाद पतियों को टीका लगाकर उनका आशीर्वाद लिया और व्रत तोड़ा। करवाचौथ पर चलनी से चांद को देखने की प्रथा है। इसके पीछे मान्यता है कि महिलाएं सुंदर चांद को देखकर जो शक्ति प्राप्त करती है। वह शक्ति सीधा उनके पति को मिल सके। इसके लिए चलनी से चांद को देखने के बाद सीधा पति को देखती है।
शुक्रवार निर्जला व्रत रखकर सुहागिनों ने शाम को सोलह श्रंगार किया। महिलाओं ने पेड़ा, चूरा, गट्टा, भोग की पूड़ी और करवां से पूजा की थाली सजाई। महिलाओं ने छतों पर करवां की आकृति बनाई। उसके सात फेरे लेकर हर फेरे पर एक सींक चढ़ाया। चांद को देखने के बाद पति को चलनी से देखा। चांद की पूजा-अर्चना की।