{"_id":"644eb352a27202a72f0e6629","slug":"husband-threatened-to-kill-with-wifes-id-kannauj-news-c-12-1-208772-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी की आईडी से पति ने दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी की आईडी से पति ने दी जान से मारने की धमकी
Sun, 30 Apr 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। विचाराधीन मुकदमे में दबाव बनाने के लिए पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी के नाम पर आईडी बनाई। सोशल मीडिया के माध्यम से पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी व अश्लील फोटो भेज कर समझौते का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पति के खिलाफ एसपी को तहरीर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू की।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि दो साल पूर्व कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी बृजेश के साथ शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे और घर से बाहर निकाल दिया। ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ दिन पहले मुकदमे में समझौता का दबाव बनाने के लिए पति बृजेश ने सोशल मीडिया पर मेरे नाम से आईडी बनाई और मेरी फोटो भी लगा दी। जिसके माध्यम से वह अश्लील फोटो व जान से मारने की धमकी देता रहता है। 20 अप्रैल को पीड़िता ने एसपी को पति ब्रजेश के खिलाफ तहरीर दी। एसपी के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष पीएन वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।