{"_id":"67a7a4ef9d0ffac4c302533e","slug":"husband-going-home-after-getting-his-wife-admitted-dies-in-an-accident-kannauj-news-c-214-1-knj1005-125261-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी को भर्ती कराकर घर जा रहे पति की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी को भर्ती कराकर घर जा रहे पति की हादसे में मौत
विज्ञापन
तिर्वा। पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर घर जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
ठठिया क्षेत्र के सिसइयनपुर्वा गांव निवासी राम सजीवन (45) ने शनिवार को पत्नी नीलम को बीमारी के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। देर शाम घर से खाना लेने के लिए राम संजीवन तिर्वा से ऑटो से जा रहा था। ठठिया क्षेत्र के कडेरा गांव के पास जब ऑटो पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राम संजीवन समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने राम संजीवन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल अन्य महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। महिला की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया जाएगा।