फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Husband gave triple talaq for non-fulfillment of dowry demand

Kannauj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दिया तीन तलाक

Tue, 18 Jul 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 18 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq for non-fulfillment of dowry demand
कन्नौज। शादी के बाद दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखाना मोहल्ला निवासी इब्राहिम की पुत्री फराह बानो ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी 25 नवंबर 21 को अलीगढ़ सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दोधपुर ओहद निवासी जियाउर्रहमान उर्फ सनी से हुई थी। पति मैकेनिकल इंजीनियर है। वह ओमान में नौकरी करता है। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट शुरू कर दी। उसके मायके जाने पर पाबंदी लगा दी। पति व ससुर के ओमान जाते ही गर्भावस्था में उसको घर से निकाल दिया। जून के महीने में पति ओमान से भारत लौट आए।
विज्ञापन

आरोप है कि 17 जुलाई को पति, ससुर, सास, ननद व दो अज्ञात लोगों के साथ घर पर आए। कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पति व ससुर ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। भाई व अन्य लोगों ने उसकी जान बचाई। जाते समय पति ने तीन तलाक दे दिया। 10 लाख रुपये के बिना आने पर जलाकर मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति जियाउर्रहमान, ससुर अब्दुल समद, सास शबनम समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सदर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed