{"_id":"66a801071903b183ea051f2e","slug":"husband-commits-suicide-by-hanging-after-dispute-with-wife-kannauj-news-c-214-1-knj1003-116494-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मायके से ससुराल पहुंची पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। ससुरालियों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गुरसहागयंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी सत्येंद्र दिवाकर (28) कस्बा के एक नर्सिंगहोम में काम करता था। रविवार को उसका पत्नी अंजू देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर रविवार की शाम को ही पत्नी अपने मायके कमालगंज चली गई। बताते हैं कि इसके बाद दोनों के बीच फोन पर भी नोकझोंक हुई। इससे नाराज होकर सत्येंद्र ने रात कमरे में फंदा लगा लिया।
सोमवार की सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा। सूचना पाकर पत्नी अंजू देवी ससुराल पहुंची और ससुरालियों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।