फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Husband acquitted in dowry murder, life imprisonment to elderly mother-in-law

Kannauj News: दहेज हत्या में पति बरी, बुजुर्ग सास को उम्र कैद

Thu, 27 Apr 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 27 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Husband acquitted in dowry murder, life imprisonment to elderly mother-in-law
कन्नौज। चार साल पुराने दहेज हत्या के मामले में 85 वर्षीय सास को आजीवन कारावास हुआ है। मौके पर न आने की वजह से दोष सिद्ध देवर को सजा नहीं सुनाई जा सकी, जिस वजह से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। आरोपी पति को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता तरुण चंद्रा ने बताया कि गुरुवार को यह फैसला अपर जिला जज प्रथम विश्वंभर प्रसाद ने सुनाया। कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के सफीपुर जप्ती निवासी मोहतसीन उर्फ गुड्डू ने एक अक्तूबर 2019 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें हवाला दिया था कि बहन रेशमा बेगम का निकाह 10 साल पहले कोतवाली सदर कन्नौज क्षेत्र के मोहल्ला बालापीर निवासी शीबू के साथ हुआ था। उसके बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में दो लाख नकद व चौपहिया गाड़ी की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। 25 सितंबर 2019 को सुबह आठ बजे बहन रेशमा ने फोन पर बताया था कि उसे जान से मारने की साजिश रची गई है। उसके बाद ससुरालियों ने बहन के आग दी और फरार हो गए। पड़ोसियों ने रेशमा को जिला अस्पताल भेजा। गुड्डू ने बताया कि बहनअस्पताल में भर्ती मिली थी। न्यायालय में दिए बयान में गुड्डू ने बताया कि जब वह बहन के घर पहुंचा तब तक सुसरालीजन भाग गए थे। उधर, घायल बहन को तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाद कानपुर ले गया। वहां 25 सितंबर की शाम उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान कन्नौज में बयान नायब तहसीलदार ने लिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुड्डू ने बहन के पति सीबू, सास अकीला बेगम, देवर संजू, जेबा व दानिश निवासीगण बालापीर कन्नौज और सुरैया निवासी हाजीगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शीबू शकीला व संजू के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किए थे। 85 वर्षीय अकीला को उम्र कैद सुनाई गई और जेल भेज दिया गया। सीबू बरी हुआ और संजू सुनाए जाने के समय न्यायालय में मौजूद नहीं था। सास पर 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया। लेकिन धारा 437 ए के अनुपालन में शीबू को 20 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र व इतनी ही दो प्रतिभू देगा, ताकि उच्च न्यायालय में अपील होती है तो वहां हाजिर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed