फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hurt by harassment, student commits suicide by hanging

प्रताड़ना से आहत छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 12 Sep 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hurt by harassment, student commits suicide by hanging
हसेरन (कन्नौज)। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में हुई पंचायत में चरित्र पर सवाल उठाने से आहत छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी जेब से पुलिस को दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें गांव के ही तीन लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी सुमित कुमार (23) ने गांव के बाहर शिवनाथ सिंह के खेत में खड़े आंवले के पेड़ में रस्सी से फंदा डालकर जान दे दी। ग्रामीणों ने जब उसके शव को लटका हुआ देखा तो जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र यादव, एसआई सुभाष चंद्र ने ने जब शव को नीचे उतरवाया तो जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला। इसमें गांव के नन्हे उर्फ राजू, अमन और विक्कू सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने बड़े भाई अमित की तहरीर पर नन्हे उर्फ राजू, अमन और विक्कू सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। सुमित चौधरी सुरेंद्र सिंह महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना से मां सीमा देवी बेसुध हे गई। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
पापा मैं बेकसूर फिर भी हुई बेज्जती
हसेरन (कन्नौज)। सुमित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पापा मैं बेकसूर हूं। उसने कभी किसी लड़की को कोई मैसेज व कॉल नहीं की है। नन्हे, अमन और विक्कू सिंह ने इसके बाद भी उसे नहीं बख्शा। यह लोग उसकी मौत के जिम्मेदार है। पापा आप चाहें, तो सर्विलांस से बेगुनाही पता कर सकते है। गांव में नन्हे उर्फ राजू दवाखाना खोले हुए है। सुमित यहां काम करता था। उसने एक लड़की के अमन और विक्कू सिंह से संबंध होने की शिकायत की थी। इससे नन्हे, अमन, विक्कू सिंह और लड़की ने पंचायत में सुमित कुमार के चरित्र पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed