{"_id":"624897a793ff7d0b9d0c8fa8","slug":"hungama-gandgi-pani-kannauj-news-knp6889839112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ की टोटी से निकल रहा गंदा और कीड़े युक्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ की टोटी से निकल रहा गंदा और कीड़े युक्त पानी
विज्ञापन
फोटो 02 आरओ की टोटी से गंदा पानी दिखाते लोग।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। नगर पंचायत की लापरवाही से आरओ सिस्टम की सर्विस और टंकी की सफाई नहीं हुई है। इस कारण आरओ से गंदा और कीड़े वाला पानी निकल रहा है। इसका पानी पीने से कई तरह की बीमारियां फैलने की आशंका है।
लोगों की शिकायत पर वार्ड सभासद और लोगों ने हंगामा किया और तुरंत सफाई कराने की मांग की है।
कस्बे के बस स्टाप पार्क के पास लगे आरओ पर शनिवार को कुछ लोग पीने के लिए पानी लेने पहुंचे। टोटी से गंदा पानी और कीड़े निकालने से दंग रह गए।
इसकी शिकायत वार्ड के सभासद राजेश शर्मा से की गई। कुछ देर में सभासद के साथ किशन, आरिफ, रमन, नितिन, इमरान, गुड्डू, आफताब, शहदाव, मुनीम मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सभासद ने बताया कि कई बार आरओ टंकी की सफाई की मांग नगर पंचायत ईओ से की जा चुकी है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
आरओ के पानी के नाम पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आरओ की सर्विसिंग कराकर शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए। ईओ घनश्याम राय का कहना है कि आरओ टंकी की सफाई कराई जाएंगी। आरओ सिस्टम में जो खराबी होगी, वह दुरुस्त कराई जाएगी।