{"_id":"6474ef4024c52cbc340910e4","slug":"human-welfare-is-not-possible-without-a-guru-kannauj-news-c-12-1-259761-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गुरु के बिना मनुष्य का कल्याण संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गुरु के बिना मनुष्य का कल्याण संभव नहीं
Tue, 30 May 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 30 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
मलिकपुर। गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रयास सभी शिष्य करें तभी कल्याण संभव हो सकता है। गुरु के बताए रास्ते से ही सभी का कल्याण होगा।
क्षेत्र के रामाश्रम स्थित बृहमलीन सूफी संत राम सिंह राणा साहब जी का 13 वां निर्वाण दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को विशाल सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें वरिष्ठ साधक लाल जी ने अपने प्रियवचन में बताया कि साधक गुरु के बताए मार्ग पर चलते हैं उनके सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। गुरु के बिना मानव जाति का कल्याण कभी संभव नहीं हो सकता है, इसलिए सभी साधक गुरु के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करें, तभी खुद व परिवार का कल्याण हो सकता है। वरिष्ठ साधक डॉ. जुगुल किशोर खरे ने अपने प्रियवचनों में कहा कि कलयुग में मानव जाति का धर्म के प्रति निष्ठा की भावना समाप्त होती जा रही है। लोग अधर्म की ओर बढ़ रहे हैं, जो हिन्दू समाज के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्होंने सभी साधकों से अपील की कि वह धर्म के प्रति समाज में लोगों को जागरूक करने का काम करें। कहा जब जब इस धरती पर अधिक अत्याचार बढ़ते तब ईश्वर किसी न किसी रूप में सद गुरु का जन्म देकर विनाश की ओर जा रहे समाज को सुधारने का काम करते हैं।
इस अवसर पर बाबूसिंह, सुधीर कुमार, प्रेमकुमार, डॉ. रामनिवास वर्मा, बलवीर सिंह, गयाप्रसाद यादव, विनोद कुमार, डॉ. सुनील कुमार, हरनाथ सिंह, सत्यपाल सिंह, नेकराम सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, श्रीराम, प्रधानाचार्य प्रबल प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में साधक सत्संग कार्यक्रम में मौजूद रहे।