{"_id":"6920b807adb4425c41098018","slug":"ht-line-wire-lying-broken-in-kukapur-village-for-21-days-kannauj-news-c-214-1-knj1005-140513-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कूकापुर गांव में 21 दिन से टूटा पड़ा एचटी लाइन का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कूकापुर गांव में 21 दिन से टूटा पड़ा एचटी लाइन का तार
विज्ञापन
सौरिख। कूकापुर गांव में 21 दिन से एचटी तार टूटा पड़ा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण फसल सूखने की कगार पर है। शिकायत के बाद भी विद्युत निगम द्वारा समाधान न किए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है।
क्षेत्र के ग्राम कूकापुर निवासी प्रिंस यादव, वीरेंद्र, सत्येंद्र, रामनिवास, दुलारी लाल ने बताया कि गांव में 21 दिन पहले एचटी लाइन का तार टूट गया था। उस लाइन पर दो से तीन नलकूप संचालित हैं। समय पर पानी न मिल पाने के कारण किसानों की आलू की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली निगम को लिखित प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इतने दिन बीत जाने के बाद भी लाइन को नहीं जोड़ा गया।
वहीं, गांव के अरविंद यादव, सोनू, हिमांशु तथा मोनू का कहना है कि अगर तार नहीं जोड़ा गया तो वह लोग बिजली घर पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। समाधान न होने पर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। जेई दिलीप शर्मा ने बताया कि एक नवंबर को तार टूट कर गांव के रणजीत सिंह की गाय के ऊपर गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद कई बार लाइनमैन ने गांव जाकर तार जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन रणजीत सिंह व उनके परिवार के कुछ लोगों ने उसे भगा दिया। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।