फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   House collapsed due to rain, woman dies

बारिश से गिरा मकान, महिला की मौत

Sat, 18 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
House collapsed due to rain, woman dies
बारिश के कारण गिरा मकान। - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन(कन्नौज)। नादेमऊ इलाके के ग्राम कांकरकुई में बारिश के चलते मकान गिर गया। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। बेटा और किशोरी घायल हैं। इन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कांकरकुई काशी निवासी ऊषा देवी (65) शुक्रवार रात घर के अंदर सो रही थीं। बेटा रामशरन (45) व अनुराधा (14) भी लेटी हुई थीं। रात में अचानक 12 बजे के करीब मकान भरभराकर गिर गया। तीनों लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने बाहर निकाला। इन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान ऊषा देवी की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए। सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दीवार गिरने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
दीवार गिरने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इलाके के रौसेन गांव निवासी ममता देवी (45) पत्नी कल्लू सक्सेना बेटी शांति के साथ गुरुवार की रात छप्पर में सो रही थीं। तेज बारिश के साथ आंधी से दीवार और छप्पर गिर जाने से दोनों दब गई थीं। इन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया था। यहां से गंभीर हालत में परिजन फर्रुखाबाद ले गए। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बेटी शांति का उपचार चल रहा है। सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed