फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hotaspot mein daud rahe vaahan, khul raheen dukaanen

हॉटस्पॉट में दौड़ रहे वाहन, खुल रहीं दुकानें

Mon, 22 Jun 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
hotaspot mein daud rahe vaahan, khul raheen dukaanen
हॉटस्पॉट तिर्वा के जवाहर नगर हॉटस्पॉट में लगाई गई बल्ली के नीचे से निकलता युवक। - फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज/तिर्वा। जिले में कोरोना संक्रमितों के साथ ही हॉटस्पॉट भी बढ़ते जा रहे हैं। 212 मरीजों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या 57 पहुंच गई है। इसमें 44 ग्रामीण और 13 नगरीय क्षेत्रों मेें हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्र में करीब 1,24,200 की आबादी को कहीं आने जाने पर रोक है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस का पहरा भी लगा है, इसके बावजूद संक्रमित क्षेत्रों केे लोग बेझिझक कहीं भी आ जा रहे हैं। इतना ही नहीं हॉटस्पाट की दुकानें भी खुल रही हैं और चार पहिया वाहनों का आवागमन भी हो रहा है।
नगर क्षेत्र के किसी भी मोहल्ले में एक संक्रमित मिलने पर 250 मीटर और अधिक मिलने पर 500 मीटर क्षेत्र सील किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में पूरा गांव सील कर दिया जाता है। संक्रमित क्षेत्र के रास्तों पर प्रशासन बांस बल्ली लगवा देता है। लोगों को 14 से 21 दिन तक घरों से निकलने तक की पाबंदी का नियम है लेकिन कहीं भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है। तिर्वा के जवाहरनगर मोहल्ले में दिन भर लोग आते जाते रहते हैं और रानी अंवतीबाई नगर में तो दुकानें तक खोली जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को हल्के में न लें
कन्नौज। सेवानिवृत्त डॉक्टर गणेश चतुर्वेदी का कहना है कि लोग कोरोना संक्रमण को हल्के में ले रहे हैं। इससे खतरा हो सकता है। लोगों को चाहिए कि वह बेवजह घर से न निकलें। निकलना जरूरी हो तो मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए निकलें। हाथों को सैनिटाइज करते रहें। घर में आने के बाद गेट पर ही पूरी तरह से सैनिटाइज होकर ही घर में प्रवेश लें । हॉटस्पाट क्षेत्र के लोगों को ज्यादा संयम बरतना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण ने तोड़ दी व्यापारियों की कमर
व्यापारी दिनेश कटियार का कहना है कि कोरोना संक्रमण ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। पहले लॉकडाउन और अब हॉटस्पॉट में आने से दुकानें बंद हो गई हैं। 14 से 21 दिन में हॉटस्पॉट खुलते ही दूसरा संक्रमित निकल आता। व्यापारियों को ो घर चलाने में दिक्कत आ रही है। उसका पूरा व्यापार चौपट हो रहा है।
इत्र उद्योग भी प्रभावित हो रहा है
इत्र कारोबारी पवन त्रिवेदी का कहना है कि शहरी क्षेत्र के हॉटस्पॉट में इत्र के कारखाने व दुकानें हैं। हॉटस्पॉट होने से यहां किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते इस क्षेत्र का कारोबार भी पूरी तरह से बंद है। इसके चलते इत्र उद्योग व व्यापार पर असर पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते व्यापारी उनका माल खरीदने नहीं आ रहे हैं।

हॉटस्पॉट में प्रशासन की करें मदद
कन्नौज। शिक्षिका रेनू कमल का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बीच बनाए जा रहे हॉटस्पॉट सेे कोरोना संक्रमण रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं। चुपके से हॉटस्पॉट क्षेत्र से निकल रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की संभावना बनी है। लोग निर्धारित दिवस तक घर में रह कर प्रशासन की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed