फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hospital,CMO,doctor,entangled,ear

वायरल से बढ़ा रहा गले-कान में इंफेक्शन, कम हो रहीं प्लेटलेट्स

Wed, 02 Nov 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
hospital,CMO,doctor,entangled,ear
फोटो-02- ओपीडी में कान के मरीजों को देखी डॉ. मोनिका सचान। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सर्द मौसम की आहट के साथ तापमान का भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में मौसम संबंधी बीमारियां लोगों को जकड़ रहीं हैं। वायरल बुखार और जुखाम से गले-कान में इंफेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। साथ ही मरीजों में प्लेटलेट्स भी कम हो रहीं हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की अधिक भीड़ रहीं। सुबह से दोपहर तक 520 मरीजों ने पहुंचकर पंजीकरण करया। ओपीडी में पंजीकरण की एक ही खिड़की होने पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में वैसे कुछ ही मरीज ईएनटी विभाग में पहुंचते थे, लेकिन इन दिनों रोजाना 50 से अधिक लोग गले और कान समस्या से परेशान होकर पहुंच रहे है।
विज्ञापन

ईएनटी सर्जन डॉ. मोनिका सचान बताती हैं कि सर्द मौसम में अक्सर लोगों को जुखाम होता है। इससे गलेे और कान में इंफेक्शन होने लगा है। गले में इंफेक्शन के मुख्य लक्षण जुखाम, बुखार और सिरदर्द है। फंगल इंफेक्शन से कानों में खुजली होती है। ऐसा होने पर अधिकांश लोग माचिस की तिल्ली या अन्य किसी चीज से कान को खुजाते हैं। इससे संक्रमण बढ़ जाता है। शरीर में किसी के भी प्रकार के लक्षण डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लेें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सावधानी न बरतने से बढ़ रहा वायरल
जिला अस्पताल के डॉ. रवीन्द्र साहू बताते हैं कि जब भी मौसम में बदलाव आता है तो वायरल फीवर के मरीज बढ़ने लगते है। लोगों के सावधानी न बरतने से भी वायरल बढ़ने लगता है। इस समय लोगों को खांसने व छींकने पर बेहद सावधानी बरतने जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed