फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hospital and pathology was being run by a quack, notice issued

Kannauj News: झोलाछाप चला रहा था अस्पताल और पैथोलॉजी, नोटिस जारी

Wed, 18 Sep 2024 03:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Hospital and pathology was being run by a quack, notice issued
कन्नौज। रामपुर बेहटा गांव में झोलाछाप अस्पताल और पैथोलॉजी का संचालन करता मिला। बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे अस्पतालों और पैथोलॉजी का नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. ओपी गौतम ने निरीक्षण किया। अस्पताल में 12 मरीज भर्ती थे और उनके ग्लूकोज व इंजेक्शन लगाए जा रहे थे। नोडल अधिकारी ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी मंगलवार को सौरिख के रामपुर बेहटा गांव पहुंचे, जहां पर एक झोलाछाप अस्पताल और पैथोलॉजी का संचालन कर रहा था। अस्पताल में करीब 12 मरीज भर्ती थे। पैथोलॉजी भी बिना पंजीकरण के संचालित मिली। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इससे पहले विनोद दीक्षित अस्पताल के निकट संचालित हो रही पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया। चार पैथोलॉजी संचालकों को नोडल अधिकारी ने नोटिस जारी की। उन्हाेंने बताया कि पैथोलॉजी के मानक पूरे नहीं थे। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की पैथोलॉजी में कोई व्यवस्था नहीं मिली। नोडल अधिकारी ने बताया कि जो भी पैथोलॉजी संचालक शटर बंद कर फरार हो गए, उन्हें चह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed