फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hope's protest continues, the condition of the District President worsens

Kannauj News: आशाओं का धरना जारी, जिलाध्यक्ष की बिगड़ी हालत

Wed, 21 Dec 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hope's protest continues, the condition of the District President worsens
कन्नौज। आशा कार्यकर्ताओं के चल रहे धरने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी। प्रदर्शनकारी आशाओं ने पांच सीएचसी के कोल्ड चेन कक्ष पर ताला डाल दिया। इससे टीकाकरण अभियान प्रभावित हो गया। वहीं, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं आशा वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रानी देवी की धरना के दौरान हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी और प्रतिमाह 18 हजार मानदेय की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय परिसर और ब्लॉक स्तरीय सीएचसी में पांच दिसंबर से आशाओं का धरना चल रहा है। आशाओं ने सीएचसी विनोद दीक्षित, सीएचसी तालग्राम, जलालाबाद, गुगरापुर और तिर्वा सीएचसी के कोल्ड चेन (वैक्सीन भंडारण शीत कक्ष) में ताला डाल रखा है। बुुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं को एडीएम गजेंद्र सिंह, एएसपी अरविंद कुमार समेत कई अधिकारी समझाने पहुंचे, लेकिन आशा कार्यकर्ता मांगों को लेकर धरने पर डटी हैं।
विज्ञापन

आशा वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रानी देवी ने बताया कि मांगों को पूरा न होने तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रानी देवी की हालत बिगड़ गई। इससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि आशाओं के प्रदर्शन से टीकाकरण से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
21सीएचबीपी57: एसडीएम अशोक कुमार व सीओ दीपक दुबे को ज्ञापन सौंपती आशा कर्मचारी। संवाद
21सीएचबीपी58: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चेन में लटका ताला। संवाद
आशा वर्करों ने जड़ा ताला
सौरिख। आशा वर्करों की मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी आशाओं ने सीएचसी पर हल्ला बोलते हुए कोल्ड चैन कक्ष में ताला जड़ दिया। जिससे वैक्सीनेशन व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष शिप्रा देवी के नेतृत्व में आशा वर्करों ने सीएचसी पहुंचकर कोल्ड चेन में ताला डाल दिया और अस्पताल प्रशासन की कोशिशों के बावजूद ताला न खोलते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंचे एसडीएम अशोक कुमार, सीओ दीपक दुबे ने समझाने का प्रयास किया। आशा वर्करों ने मांग पत्र ज्ञापन सौंपते हुए धरना प्रदर्शन शुरु रखा। अस्पताल बंद होने के बाद ढाई बजे धरना समाप्त कर दिया गया। माहौल को देखते हुए सीएचसी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed