{"_id":"5db338358ebc3e93d965a490","slug":"honored-in-kanya-sumangala-scheme-kannauj-news-knp5220529164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या सुमंगला योजना में किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या सुमंगला योजना में किया गया सम्मानित
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायती राज विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कलक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना ही सरकार का लक्ष्य है। समाज में महिलाओं के साथ सामाजिक व आर्थिक भेदभाव को समाप्त करना है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को समाज में समानता का दर्जा दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू की है। पूर्व में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता था। इसे समाप्त करने के लिए लड़कियों को जन्म से लेकर विवाह तक आर्थिक मदद देकर उन्हें समाज में सम्मानित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कन्या सुमंगला योजना के तहत उपस्थित लाभार्थियों को श्रेणीवार योजना के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान परी, तनवी, सुरभी, सौम्या, महक, दिव्यांशी, कामिनी, काजल, अनुराधा, वंदना आदि छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना के स्वीकृत प्रमाण पत्र भी दिए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति का रूप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को इज्जतघर देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम किया है। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत हर वर्ग की नवजात बच्चियों व छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। इससे कि बेटियां शिक्षा को पूरा कर प्रगति कर सकें। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि हम सभी को बेटियों के प्रति अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। भाजपा सरकार बेटियों को लाभ दिलाने के लिए काम कर रही है। इससे इनके जीवन स्तर में बदलाव आएगा। समाज में लोगों की सोच बेटियों के प्रति बदलेगी। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, ब्लाक प्रमुख उमर्दा अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन ने किया।