फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Honorarium of 30 panchayat assistants stopped

Kannauj News: 30 पंचायत सहायकों का रोका गया मानदेय

Tue, 30 May 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 30 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Honorarium of 30 panchayat assistants stopped
छिबरामऊ। ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर ब्लॉक मुख्यालय की 30 ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों का मानदेय रोक दिया गया है। एडीओ पंचायत ने सभी पंचायत सहायकों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने बताया कि सभी पंचायत सहायकों को ऑनलाइन उपस्थिति लगानी थी, लेकिन अकबरपुर की मोहिनी यादव, अल्हनापुर की ज्योति वर्मा, असालत नगर की रुचि पाठक, असालताबाद की स्नेहा चौहान ने नहीं लगाई। इसके अलावा बरूआ सबलपुर की पल्लवी, भगवंतपुर की निश देवी, भौंराजपुर के रवी कुमार, भीकमपुर सानी की दीप्ति यादव, भोजपुर निगोह के प्रमोद कुमार, चंदरपुर की सुषमा देवी, छिबरामऊ देहात की मोनिका शाक्य ने भी नहीं लगाई। वहीं धरनीधरपुर नगरिया के हर्ष, हरिबल्लभपुर की श्रेया, हरिहरपुर के सरोज, हरीनगर के आशीष कुमार, हाथिन की शिवानी, जसुआमई के गोपाल तिवारी, खल्ला रूपमंगदपुर की सुशीला, खानपुर चौबे की दीक्षा भारती, खोजीपुर की प्रियंका, कुंअरपुर लोधपुर की रुचि, महमूदपुर खास की पूजा, नौली के आदर्श कश्यप, पंथरा के शिवम यादव, प्रानपुर पल्यौरा की कु. शिवा, रामपुर हृदय की दीपा, शाहजहांपुर की शिंकी देवी, सिकंदरपुर निगोह के नीरू शाक्य, त्यौर की प्रिया राजपूत व विशुनगढ़ की किरन कुमारी का मई माह का मानदेय रोका गया है। उन्होंने बताया कि सभी पंचायत सहायकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed