फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Home collapsed in the rain, now hope for housing

Kannauj News: बारिश में ढहा आशियाना, अब आवास की आस

Sat, 11 Jul 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Home collapsed in the rain, now hope for housing
कन्नौज। बारिश एक परिवार के लिए शनिवार को आफत बन गई। शहर के बीबी चिमनी निवासी गुड्डू राजपूत का मकान बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया। मकान का लिंटर ढहने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़ित गुड्डू राजपूत का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो बार आवेदन किया था लेकिन जांच के बाद भी उनका नाम पात्र सूची में शामिल नहीं किया गया। अब मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। बरसात के मौसम में बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित रखने की चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद गुड्डू राजपूत ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और सदर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की दोबारा जांच कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी आर्थिक स्थिति और मकान की वर्तमान हालत को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed