{"_id":"65da2f028f20f82bff0e06a3","slug":"hoarding-of-ban-on-sale-put-up-at-sangam-city-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109836-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संगम सिटी पर लगी बिक्री रोक की होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संगम सिटी पर लगी बिक्री रोक की होर्डिंग
विज्ञापन
तिर्वा। दो पक्षों के बीच पाटर्नरशिप को लेकर न्यायालय में विवादित भूमि संगम सिटी की जमीन पर बिक्री की रोक लगा दी गई। लोगों को जागरूक करने के लिए मुकदमे के आवेदक ने वहां पर बिक्री रोक की होर्डिंग लगा दी। ताकि लोग जालसाजी का शिकार न हो सके।
कस्बे से बाहर तिर्वा कन्नौज सड़क पर तहसील पास करोड़ों रुपये की भूमि पर संगम सिटी आवासीय प्लाॅटिंग का काम चल रहा है। करोड़ों की जमीन का एग्रीमेंट कराकर वहां पर आवासीय प्लाॅट की बिक्री की जा रही थी। एक साल से फर्म के मालिकों के बीच विवाद हो गया। इसको लेकर संगम सिटी के पाटर्नर कस्बे के आजाद नगर निवासी मोहम्मद अजहर ने प्लाॅट बिक्री पर रोक लगाने के लिए न्यायालय की शरण ले ली। न्यायालय में चल रहे विवादित भूमि से प्लाॅट बिक्री न करने के आदेश चार अप्रैल 2023 को दिए गए थे। इसके साथ ही न्यायालय ने आदेश जारी किए कि अगर विवादित भूमि पर प्लाॅट की बिक्री होती है तो मुकदमा आवेदक की सहमति से बिक्री की जाए। पांच माह बाद न्यायालय की रोक के बाद विवादित भूमि पर 20 से अधिक प्लॉटों की बिक्री की जानकारी हुई। न्यायालय की रोक के बाद भी जब प्लाॅट बिक्री का सिलसिला रुकता न दिखाई दिया तो मोहम्मद अजहर ने विवादित भूमि के बाहर जमीन बिक्री पर रोक की एक बड़ी होर्डिंग लगवा दी।
दो दिन पहले मोहम्मद अजहर ने न्यायालय के आदेश पर कृष्ण कुमार व दर्शनी देवी के खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन की बिक्री करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं इसी दौरान जमीन की खरीदारी करने वाले लोगों के बीच हड़कंप है। मुकदमे की पैरवी कर रहे दीवानी अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद भी संगम सिटी में प्लाॅटिंग हो रही थी। उस पर न्यायालय ने बिक्री पर रोक लगा रखी थी। रोक के बाद भी जमीन की बिक्री करना न्यायालय के आदेश के खिलाफ है।