फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   highway Seven hours block , passenger suffering

सात घंटे जाम रहा हाइवे, यात्री बेहाल

Tue, 17 Feb 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 17 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
 highway Seven hours block , passenger suffering

जीटी रोड हाइवे पर रविवार की देर शाम लगा जाम लगभग सात घंटे बाद किसी तरह खुल सका। सात घंटे तक हाइवे जाम रहने से सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


रात के अंधेरे के चलते जाम में फंसे यात्री बेहाल रहे। जाम को लेकर पुलिस प्रशासन का रवैया भी काफी लापरवाही भरा रहा। सोमवार को भी कांवर यात्रा के चलते नगर के पीपल चौराहे तथा फर्रुखाबाद चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व श्रंगीरामपुर से गंगाजल भरकर कांवरियों का जत्था नगर के फर्रुखाबाद चौराहे से पीपल वाली गली, कटरा मोहल्ला होते हुए विशुनगढ़ रोड से जिला इटावा और मध्य प्रदेश के लिए निकलता है। कांवरियों के जत्थों के निकलने से रविवार की शाम फर्रुखाबाद चौराहे पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हाइवे पर जाम लग गया। रविवार की शाम करीब पांच बजे से जाम की स्थिति पैदा हुई जो देर रात 12 बजे तक बनी रही। जाम को खुलवाने के लिए कहीं पर भी पुलिस का कोई भी सिपाही नजर नहीं आ रहा था। एक-दो घंटे बाद ही हाइवे पर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी लाइनें लग गईं।

जाम में ट्रकों, लोडरों के अलावा रोडवेज की बसें, छोटे वाहन और कई बारातें फंसी हुई थीं। मध्य रात के बाद करीब 12 बजे किसी तरह कांवरियों के जत्थों का आवागमन कुछ कम हुआ। तब कहीं जाकर किसी तरह वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

इसके बाद रात करीब दो बजे पूरी तरह आवागमन सुचारु हो सका। हाइवे पर जाम में फंसे यात्री रात के अंधेरे में काफी परेशान दिखे। सबसे ज्यादा महिलाओं और छोटे बच्चों की हालत खराब थी। वहीं जाम में कई बारातों के वाहन फंसे होने से वह भी अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच सके।


हालांकि सोमवार को पुलिस की तगड़ी व्यवस्था की गई थी लेकिन कांवरियों की कतारबद्ध चल रही भीड़ ने वाहनों की रफ्तार पर जहां ब्रेक लगा दिए वहीं पैदल चलने वाले भी उनके निकल जाने तक ठिठक कर खड़े रहे। यह हालात पूरे दिन बने रहे। फर्रुखाबाद चौराहे के अलावा पीपल चौराहे, सौरिख तिराहा, विशुनगढ़ रोड पर भी भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed