फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   High speed car crushed the student, death, accident happened while going to study coaching, police kept the body in community health center

तेज रफ्तार कार ने छात्रा को कुचला, मौत, कोचिंग पढ़ने जाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया

Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
High speed car crushed the student, death, accident happened while going to study coaching, police kept the body in community health center
शिवानी पाल (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। साइकिल से कस्बे में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ओमनी कार ने टक्कर मार दी। कार का पहिया छात्रा को कुचलते हुए निकल गया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया है।
विज्ञापन

बेहटा गांव निवासी शिवानी पाल(19) पुत्री राधा कृष्ण पाल बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। सोमवार को सौरिख में बिधूना रोड स्थित गोदावली महाविद्यालय में साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। बिधूना रोड स्थित जयश्री हॉस्पिटल के सामने सौरिख की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी उछल कर सड़क पर गिर गईं। कार का पहिया ऊपर से निकल गए। राहगीरों ने पास में मौजूद अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया। मां मुन्नी देवी, छोटी बहन देवकी, भाई संकेत और मंजेश रो-रो कर बेहाल हो गए।
विज्ञापन

छात्रा के पिता राधाकृष्ण पाल दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। परिजनों ने बताया कि शिवानी सीजीएस महिला डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सौरिख में कोचिंग पढ़ने जाती थी। अठारह नवंबर को परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed