{"_id":"660ef13038782b537e0a1772","slug":"hepatitis-c-confirmed-in-two-cousins-panic-among-villagers-kannauj-news-c-214-1-knj1005-111536-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो चचेरे भाइयों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि, ग्रामीणों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो चचेरे भाइयों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि, ग्रामीणों में हड़कंप
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के कांकरपुर गांव में दो चचेरे भाइयों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई है। जिसके बाद गांव के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी बीमारी से पिछले दिनों चार लोगों की मौत हो चुकी है।
सकरावां थाना क्षेत्र के कांकरपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि पथरी का ऑपरेशन कराने सैफई गए थे, जहां पर जांच कराई गई तो उसमें हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई। सैफई में परिवार के सदस्यों की जांच कराने की सलाह दी गई, जिसके बाद परिजनों की जांच कराई, जिसमें चचेरे भाई अतुल कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
वहीं, गांव की तीन महिलाओं में भी एक वर्ष पूर्व हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई थी। दो चचेरे भाइयों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि होने की जानकारी पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। भयभीत ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोनों मरीज दोबारा जांच कराने के लिए सीएचसी पहुंचे, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच करने से इंकार कर दिया। प्रदीप कुमार ने बताया कि इसी बीमारी से गांव के चार लोगों की मौत हो चुकी है। इस बारे में सीएचसी प्रभारी डॉ. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। शुक्रवार को मेडिकल टीम को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी।