फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Health services will be increased in Ayushman Arogya Mandir

Kannauj News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बढ़ाई जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 18 Jan 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 18 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Health services will be increased in Ayushman Arogya Mandir
तालग्राम। अब मरीजों को घर के नजदीक ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। विस्तारित सेवा पैकेज के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसमें मरीजों को आंख, ईएनटी, आकस्मिक ट्रामा सहित कई प्रकार की और स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन



तालग्राम ब्लॉक में 24 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। शासन ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सामुदायिक स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में पांच नई सेवाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी बताई जाएंगी। इसके अलावा गंभीर मरीज आने पर कैसे उपचार करें, किन स्थितियों में मरीजों को रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मरीजों को आंख, नाक, कान, गला संबंधी सेवाएं, वृद्धावस्था, आकस्मिक ट्रामा, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं शुरू की जाएगी। ब्लाॅक अपर शोध अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पहले से गर्भावस्था एवं शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक सेवाएं एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल, संचारी रोगों का प्रबंधन, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और ओपीडी आदि सेवाएं दी जा रही हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सीएचओ को प्रशिक्षित करने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed