Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Health services disturbed in district hospital

हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ाईं

Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Health services disturbed in district hospital
जिला अस्पताल में अनिश्चितकालीन धरना देते हटाए गए कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। समय अवधि पूरी होने के बाद जिला अस्पताल में यूपीएचएसपी (उत्तर प्रदेश हेल्थ स्ट्रेथेनिंग प्रोग्राम) के तहत विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे 63 कर्मचारियों से स्वास्थ्य विभाग ने सेवाएं लेना बंद कर दिया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में इसका असर दिखाई दिया। इमरजेंसी से लेकर अन्य वार्डों में कर्मचारियों की कमी साफ तौर पर दिखाई दी। नियमित स्टाफ को लगाकर किसी तरह काम चलाया गया। उधर, निकाले गए कर्मचारियों ने अस्पताल के मुख्य गेट के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनके भविष्य के साथ खेल रही है। कुछ ही दिनों में परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से मामले में हस्तक्षेप करते हुए नियमित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में समय अवधि पूरी होने के बाद कर्मचारियों से काम न लेने के चलते समस्याएं हुईं। जहां तीन कर्मचारी ड्यूटी करते थे, वहां एक कर्मचारी से काम चलाया गया। निकाले गए कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए नियमित किए जाने की मांग की। इन्होंने कहा कि उनकी हड़ताल लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर प्रशांत सिंह राठौर, जितेंद्र पटेल, रूपांश पटेल, प्रह्लाद, हरिओम गुप्ता, सुखेंद्र, पूर्णिमा, कल्पना, मनोरमा, संगीता पटेल, माल्या बानो, दिव्या वर्मा, वंदना, प्रियंका सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि शासन से उनके पास कोई पत्र नहीं आया है। कर्मचारियों के हट जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। किसी तरह काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed