{"_id":"62ed70842965793a97096474","slug":"health-medical-kannauj-kannauj-news-up-news-ultrasound-kannauj-news-knp7114375161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने पर डीएम खफा
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की अल्ट्रासाउंड मशीन दो माह से खराब होने की जानकारी पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई है। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से पूछता है कि आखिर दो माह से मशीन की मरम्मत क्यों नहीं की गई है। पत्राचार का ब्योरा भी तलब किया है। साथ ही साथ मशीन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने को लेकर कार्रवाई तेज करने को भी कहा है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो माह से अधिक समय से मरीजों को प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड निशुल्क है, जबकि प्राइवेट सेंटरों पर इसके लिए 500 से 700 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में हर रोज लगभग 50 मरीजों को अल्ट्रासाउंड लिखे जाते हैं।
गुरुवार के अंक में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर डीएम एसके शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तालिया से जानकारी ली। प्राचार्य ने डीएम को बताया कि बीती 13 जुलाई को 33 लाख 50 हजार रुपये से नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसका अनुमोदन होने पर नई मशीन खरीदने की बात भी प्राचार्य ने कही है।
विज्ञापन
डीएम ने प्राचार्य से कहा है कि नई मशीन आने तक पुरानी की मरम्मत जल्द से जल्द कराएं। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए प्राइवेट सेंटर न जाना पड़े। इसके अन्य विकल्पों पर भी बात की।