{"_id":"62474df4b6742306fb7f98e6","slug":"health-medical-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6888119195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद हो गई: एक्सपायरी ग्लूकोज स्ट्रिप और प्रेगनेंसी किट से हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद हो गई: एक्सपायरी ग्लूकोज स्ट्रिप और प्रेगनेंसी किट से हो रही जांच
विज्ञापन
तालग्राम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। तालग्राम में एक्सपायरी प्रेगनेंसी किट और ग्लूकोज स्ट्रिप महिलाओं के इलाज में इस्तेमाल की जा रही है। शुक्रवार को महिला ने इसकी शिकायत एमओआईसी से की है। वहीं एलटी भूल से एक्सपाइरी किट जांच की बात स्वीकार कर रहे हैं।
कस्बा निवासी प्रियंका ने शिकायत में बताया कि उसकी ब्लड शुगर की जांच ठीक तरह से नहीं की गई है। महिला का आरोप है कि लैब टेक्नीशियन किट की बिन तिथि देखे मरीजों की जांच कर रहे हैं। इससे ब्लड शुगर की रीडिंग गलत निकल रही है। इसी तरह प्रेगनेंसी किट भी एक्सपायर हो चुकी है। उनसे जांच की जा रही है। एलटी उपासना का कहना है कि कुछ किट एक्सपायर हो चुकी हैं। उनसे जांच नहीं की जा रही है। महिला की जांच में एक्सपायर किट का इस्तेमाल भूल से हो गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
महिला चिकित्सक डॉ. सौम्या गंगवार ने बताया कि अगर एक्सपायरी डेट के बाद किट का इस्तेमाल किया जाता है तो सही रिजल्ट नहीं आता है। किट पर टेस्ट करते समय जब 2 गुलाबी पट्टियां दिखती हैं, तो आपकी प्रेगनेंसी पॉजिटिव होती है। जब एक गुलाबी पट्टी दिखे तो टेस्ट निगेटिव होता है।
विज्ञापन
डॉ. इरसाद का कहना है कि एक्सपायरी ग्लूकोज स्ट्रिप के इस्तेमाल से जांच रिपोर्ट से सही रिजल्ट नहीं आता है। केमिकल की वजह से गलत रीडिंग आ सकती है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दवाओं का डोज दिया जाता है। यह मरीज के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।