{"_id":"5fe8c31b8ebc3e43571413fa","slug":"health-kannauj-news-knp6024956184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से दो किसानों की मौत
विज्ञापन
कन्नौज/गुरसहायगंज। मौसम दिन-ब-दिन बेरहम होता जा रहा है। ठंड की चपेट में आकर दो किसानों की मौत हो गई। एटा के एक किसान की कानपुर से दवा लेकर लौटते समय कन्नौज बस स्टेशन पर ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं, गुरसहायगंज के एक किसान की खेत में सिंचाई करते समय ठंड की चपेट में आकर जान चली गई।
एटा जिले के कस्बा नयागांव निवासी किसान हरिनंदन (60) कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी आंत में संक्रमण था। शनिवार को बेटे करन के साथ कानपुर में एक डॉक्टर के यहां दवा लेने गए था। रविवार को पिता-पुत्र दवा लेकर रोडवेज बस से कन्नौज होते हुए एटा लौट रहे थे। ठंड लगने से हरिनंदन की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती कराने के लिए बेटे ने कन्नौज बस स्टेशन पर पिता उतार लिया। इसी बीच बस स्टेशन पर ही हरिनंदन ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद एटा से आए परिवार के लोगों के साथ करन पिता का शव लेकर घर चला गया।
उधर, गुरसहायगंज के भुड़ाह के किसान शैलेंद्र सिंह की शनिवार को खेत की सिंचाई करते समय ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। भाई पप्पू और प्रधान पति आजाद खां अस्पताल में जा रहे थे। रास्ते में शैलेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे लेखपाल गुलफाम ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। प्रधान पति ने बताया कि मृतक के पिता ने अपनी खेती बेच दी थी और मृतक के पास सिर्फ अपना निजी मकान था। लगान और बटाई पर खेती लेकर वह जीवन-यापन करता था।