फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health

31 मार्च तक निशुल्क बनवाएं गोल्डन कार्ड

Wed, 08 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
health
कन्नौज। कमजोर वर्ग के परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराने वाली आयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभार्थियों का सत्यापन और उनके गोल्डन कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत योजना) के तहत जनपद में 31 मार्च 2020 तक सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा. जेपी सलोनिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए निर्देश जारी किया है। जिले में प्रत्येक दिन कैंप लगाए जाने का माइक्रोप्लान बनाया जा चुका है। आयुष्मान भारत योजना के जिला को-ऑर्डिनेटर डा.सतेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूरी तैयारी की जा चुकी है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत चिन्हित लाभार्थी परिवारों की सूची क्षेत्र की आशा को उपलब्ध कराई जा चुकी है। चिह्नित लाभार्थियों को कैंप तक आकर गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आशा, एएनएम, हेल्थ सुपरवाइजर के द्वारा प्रेरित किया जाएगा। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में गोल्डन कार्ड निशुल्क बनाए जा रहे हैं। गोल्डन कार्ड बनवाने पर प्रति गोल्डन कार्ड 30 रुपये का भुगतान लाभार्थी को करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डा.कुमार ने बताया कि इस कैंप को लेकर ग्रामीण इलाकों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ताकि लाभार्थी अपना गोल्डन कार्ड जल्द से जल्द बनवाएं और अपने नजदीक के चिकित्सा इकाइयों पर पहुंचकर पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज का लाभ उठा सकें। सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार जनपद में आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 1.18 लाख परिवार लाभार्थी हैं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में करीब 5.93 लाख लाभार्थी हैं। जिले में करीब 66 हजार लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं व 2890 लाभार्थियों ने निशुल्क इलाज करवाया है। इनमें गंभीर मलेरिया, टाइफाइड, हैजा, पेचिस जैसे रोगों से लेकर ब्रेन ट्यूमर, रसौली, हड्डी, हाइड्रोसील, अस्थमा, हार्निया, कान के पर्दो के ऑपरेशन शामिल हैं। डा. सतेन्द्र ने बताया- जिन लोगों को प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री के द्वारा पत्र या प्लास्टिक कार्ड आएं हैं, वह गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा लें अन्यथा जो लोग घर पर लेटर रखे हैं। उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। अगर कोई दिक्कत आ रही हो तो 8906529389 फोन नंबर पर जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed