फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health

मंत्रीजी, मेडिकल कालेज बन गया रेफर सेंटर

Tue, 07 Jan 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
health
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज की समीक्षा बैठक में पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी। मेडिकल कालेज में व्यवस्थाओं की जानकारी कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से ली तो यह इसे रेफर सेंटर बताने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिलता है। कैबिनेट मंत्री ने भाजपाइयों को आश्वासन दिया कि जल्द समस्याओं को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मेडिकल कालेज में फैकल्टी कम हैं। इससे डॉक्टरों की कमी लग रही है। उन्होेंने बताया कि 1947 से लेकर 2016 तक प्रदेश में सिर्फ 13 मेडिकल कालेज थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनकी संख्या बढ़ा दी है। प्रदेश में अब नए 30 मेडिकल कालेज बन रहे हैं। सात बन चुके हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अटल बिहारी के नाम से मेडिकल कालेज विश्व विद्यालय का शिलान्यास किया है। यह 201 करोड़ का प्रोजेक्ट है। इससे पहले उन्होंने प्रशासनिक भवन में जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, विधायक कैलाश राजपूत व प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार के साथ कालेज में व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करीब आधे घंटे बैठक कर कालेज की कमियों के बारे में जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेडिकल कालेज में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इससे मेडिकल कालेज रेफर सेंटर बनकर रह गया है। मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्या को गंभीरता से लेकर कमियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इससे पहले मेडिकल कालेज में चिकित्सा शिक्षा एवं वित्त मंत्री के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। कालेज प्रशासन ने सभी कर्मियों को दूर कर दिया था। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह, वीर सिंह भदौरिया, घनश्याम, गोविंद, मिथलेश बाथम समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सरकारी कालेजों में डॉक्टरों की कमी व प्राइवेट मेडिकल कालेजों में डॉक्टरों की तनख्वाह अधिक देखकर प्रदेश सरकार ने सरकारी कालेजों में नौकरी करने वाले डॉक्टरों का मानदेय बढ़ा दिया है। इससे कि वह सरकारी कालेजों में रहकर कार्य कर सकें। इससे क्षेत्रीय लोगों को अधिक लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज परिसर में बने कैंसर व हृदय रोग अस्पताल के साथ-साथ पैरा मेडिकल कालेज व किसान बाजार तैयार होने के बाद भी बंद पड़े हैं। इससे क्षेत्रीय समेत आसपास जिले के लोग लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया वह शासन को इसकी रिपोर्ट देंगे। अधूरे प्रोजेक्ट इस वर्ष चालू करवाए जाएंगे।

मंत्री सुरेेश खन्ना ने नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद जगह-जगह होने वाले प्रदर्शनों पर दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा वोट बैंक की राजनीति से जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों को अभी तक नागरिकता कानून की जानकारी नहीं है। जिम्मेदार लोग कानून को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। लोगों को सही जानकारी देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed