फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health

एसएनसीयू की क्षमता बढ़ाने को मिली हरी झंडी

Mon, 21 Oct 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
health
कन्नौज। महिला विंग के एसएनसीयू (सिक एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट) में रेडियंट वार्मर मशीन खरीदने के लिए मिशन निदेशक की हरी झंडी मिलने के बाद कवायद को और तेज कर दिया गया है। वार्ड के लिए 12 रेडियंट वार्मर मशीन खरीदी जाएंगी। क्षमता बढ़ने से प्री मैच्योर नवजातों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

महिला विंग के एसएनसीयू वार्ड में 20 रेडियंट वार्मर की क्षमता है। मौजूदा समय में इनकी संख्या महज दस है। इन दिनो प्री मैच्योर नवजातों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्टाफ की कमी से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सितंबर माह में सबसे अधिक प्री मैच्युर नवजात भर्ती हुए थे। इसके अलावा तीन नवजात बच्चों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि चिकित्सकों का कहना था कि बच्चों की मौत इंफेक्शन की वजह से नहीं हुई। यह बच्चे अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। उधर, बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की। कंगारु वार्ड बनाया गया है। वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चे जिनकी हालत सामान्य होने पर व एंटीबायोटिक दवा, मां के दूध का सेवन कर रहे हैं, ऐसे बच्चों को कंगारू वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है, जिससे एसएनसीयू वार्ड का लोड कम हो जाता है।
विज्ञापन

एसएनसीयू वार्ड के आंकड़ों को देखें तो 21 सितंबर से 20 अक्तूबर तक 65 प्री मैच्योर नवजात भर्ती हुए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुरेश यादव का कहना कि कम दिनों में पैदा होने वाले बच्चों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका प्रमुख कारण महिलाओं के गर्भवती के होने के दौरान खान-पान का सही न होना। कम दिनों में बच्चा पैदा होने पर मां व बच्चे दोनों की कई महीने तक दिक्कत रहती है। बाल रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं को सलाह दी कि वह गर्भधारण होने के बाद अपने खान-पान में विशेष सहूलियत बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डा. यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि मिशन निदेशक पंकज कुमार का पत्र मिल गया है। जिसमें रेडियंट वार्मर व फोटो थेरेपी मशीन खरीदने की स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। कहा कि जैम पोर्टल पर अच्छी गुणवत्ता के देखकर ऑनलाइन खरीद की जाएगी। कहा कि जिले में मशीन खरीदने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। मुख्य चिकित्साधिकारी से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed