फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health,kannauj,kannauj news

सौ शैया अस्पताल से आठ नर्स सहित 10 की सेवा समाप्त

Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
health,kannauj,kannauj news
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी से वार्ता करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल से तीन पुरुष, पांच महिला नर्स सहित दस कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। कार्रवाई की वजह स्टाफ की अधिकता बताई गई है। जैसे ही यह सूचना स्वास्थ्य कर्मियों को मिली तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने सीएमएस के कार्यालय में पहुंचकर सेवा जारी रखने की मांग की। लेकिन उन्होंने सेवा प्रदाता कंपनी में संपर्क करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सौ शैया अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की सेवा प्रदाता कंपनी अवनि परिधि एनर्जी एंड कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पत्र भेजा गया। इसमें आउटसोर्सिंग पर तैनात मेल स्टाफ नर्स वीरेंद्र तिवारी, प्रत्यूष त्रिपाठी, विवेक कुमार, अनन्या पांडेय, अंशु तिवारी, मोनिका यादव, सोनाली यादव, प्रीती देवी, ओटी अटेंडेंट अंबुज दीक्षित व प्रवीण कुमार की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया। जैसे ही कर्मचारियों को सेवा समाप्ति होने की जानकारी मिली तो उनमें हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में सभी स्वास्थ्य कर्मी सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी के कार्यालय में पहुंच गए। स्टाफ नर्सों ने रो-रोकर अपनी व्यथा सीएमएस को सुनाई और सेवा जारी कराने की गुहार लगाई। सीएमएस का कहना था कि कर्मचारियों पर यह कार्रवाई उनकी सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्टाफ नर्स व ओटी अटेंडेंट के स्वीकृत पदों की संख्या से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे थे, जिस कारण यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के एक कर्मचारी पर लगाया ढाई लाख की वसूली का आरोप
सीएमएस के कार्यालय में उन्हीं के सामने मेल स्टाफ नर्स ने अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी पर भर्ती कराने के नाम पर ढाई-ढाई लाख रुपये की वसूली का आरोप लगाया। इस पर अब सीएमएस कमेटी बनाकर जांच कराने की बात कह रहे हैं।
छह माह से नहीं मिला है मानदेय
सौ शैया अस्पताल में तैनात पैरामेडिकल स्टाफ को पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके बाद भी कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन बजट न मिलने के अभाव में मानदेय न दिए जाने की बात कह रहा है, लेकिन कर्मचारियों का सब्र जवाब देने लगा है। अब अचानक कर्मचारियों को सेवा समाप्त होने का फरमान सुना दिया गया। अब यह कर्मचारी जब अपना बकाया मानदेय मांग रहे हैं तो उनको बजट न होने का हवाला दे दिया गया।

नहीं थे पद तो क्यों भर्ती किए गए कर्मचारी
सौ शैया अस्पताल में आठ मेल व फीमेल स्टाफ नर्स सहित दस कर्मचारियों की सेवा यह कहकर समाप्त कर दी गई कि उनकी संख्या शासन से सृजित पदों से अधिक है। अब सवाल यह उठता है कि जब शासन से अनुमति नहीं थी तो इन कर्मचारियों की भर्ती क्यों की गई, इसका जवाब किसी भी अधिकारी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed