{"_id":"620011aba8a9b97a6e1a9744","slug":"health-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6792298103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार कोरोना टेस्ट किट के साथ रवाना होंगी 1750 पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार कोरोना टेस्ट किट के साथ रवाना होंगी 1750 पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
कन्नौज। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरों पर हैं। अभी तक पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट मशीन के साथ सर्दी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द की दवा समेत करीब 100 से ज्यादा प्रकार की सामग्री झोले में दी जाती रही है। इस बार कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते प्रभारी अधिकारियों को कोरोना टेस्ट किट भी दी जाएगी। पीठासीन अधिकारियों के लिए 1750 बैग तैयार कर लिए गए हैं।
20 फरवरी को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके लिए 19 फरवरी को पोलिंग पार्टियां बूथ के लिए रवाना कर दी जाएंगी। जिले में 1065 मतदान केंद्र व 1581 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों के अलावा 10 फीसदी अतिरिक्त बैग तैयार किए जा रहे हैं। इस बार पीठासीन अधिकारियों को कोरोना टेस्ट किट के साथ ही बुखार, पेट दर्द समेत करीब नौ प्रकार की दवा, 40 प्रकार के लिफाफे, 35 प्रकार की स्टेशनरी और 28 प्रकार के प्रपत्र दिया जाएगा।
बैग में होंगी ये सामग्री
पीठासीन अधिकारी के बैग में नियंत्रण यूनिट, मतदान यूनिट, वीवीपैट, मतदाताओं के लिये रजिस्टर, मतदाताओं की पर्चियां, पीठासीन की डायरी, रबर स्टैंप, वैकल्पिक दस्तावेज, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, पीठासीन की डायरी रिपोर्ट लिफाफा, ड्यूटी प्रमाण पत्र, रसीद पुस्तक, पीठासीन के रिकार्ड के लिए लिफाफा, सामान्य पेंसिल, वॉल पेन, कोरा कागज, मुहरबंद के लिए कपड़ा, निर्वाचक नामावली का चिह्नित व वर्किंग प्रति, अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर की कापी, ईवीएम के लिए ग्रीन पेपर सील, पीठासीन के लिए धातु की मुहर, मतदान सामग्री, ब्लेड, मोमबत्ती, अमिट स्याही, ड्राइंग पिन, चेक लिस्ट, रबर बैंड प्रमुख रूप से होंगी।
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारियों के लिए सामग्री वाले 1750 झोले तैयार किए जा चुके हैं। साथ ही पीठासीन अधिकारियों को आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट किट भी दी जाएगी।
- विनीत कटियार, सहायक निर्वाचन अधिकारी