{"_id":"61afa9b772a40322b32e692b","slug":"health-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6682901171","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी वार्ड में घंटों फर्श पर बैठा रहा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी वार्ड में घंटों फर्श पर बैठा रहा घायल
विज्ञापन
तिर्वा। छत से गिरकर घायल होकर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे घायल को बेड के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस ओर किसी भी कर्मचारी या डॉक्टर ने ध्यान नहीं दिया।
थाना ठठिया क्षेत्र के करसाह गांव निवासी संजय सिंह की छत कुछ दिन पूर्व बारिश में गिर गई थी। मंगलवार को छत सही करते समय संजय गिरकर घायल हो गए। इलाज कराने के लिए पत्नी सीतू सिंह के साथ वे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे।
बताया कि करीब 55 मिनट तक वे फर्श पर बैठे रहे। किसी भी कर्मचारी ने उसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। काफी देर के बाद उन्हें बेड मिल सका, तब कहीं जाकर उपचार शुरू हुआ। इस संबंध में सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह का कहना है कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो कर्मचारियों ने लापरवाही की है। जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
------