{"_id":"61f81ec17c3dc567215997fb","slug":"health-kannauj-kannauj-news-corona-kannauj-news-knp678162368","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर मिले 48 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर मिले 48 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में फिर 48 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी संक्रमितों को घर में आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने जरूरी काम के चलते ही घरों से बाहर निकलने की अपील की।
जिले में सोमवार को जांच रिपोर्ट में 48 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1169 हो गई। मौजूदा समय 380 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। तीसरी लहर में अब तक जिले के चार लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।
सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सभी लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। बुजुर्ग और बच्चों को किसी भी स्थित में बाजार या भीड़भाड़ इलाके में जान से रोकें।
विज्ञापन
छिबरामऊ में दो बच्चों समेत नौ लोग संक्रमित
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी 45 वर्षीय युवक, छह वर्षीय व आठ वर्षीय बालिकाएं, गदनपुर तुर्रा निवासी 29 वर्षीय युवक, सिकंदरपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, अल्हनापुर निवासी 55 वर्षीय अधेड़, सौ शैया अस्पताल में 35 वर्षीय महिला कर्मी, प्रेमपुर निवासी 32 वर्षीय युवक, आवास विकास कालोनी निवासी 63 वर्षीय व्यापारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज शुरू कर दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। (संवाद)