फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health,hangama,kannauj,kannauj news

आपरेशन के दौरान युवक ने तोड़ा दम, हंगामा

Wed, 03 Feb 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
health,hangama,kannauj,kannauj news
तिर्वा(कन्नौज)। एक दिन पहले सड़क हादसे में घायल युुवक को परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बुधवार को युवक के टूटे पैर का आपरेशन होना था। आपरेशन के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के असालतगंज निवासी बृजमोहन (35) पुत्र श्रीराम बाइक से घर लौट रहे थे। मानीमऊ के प्रेमपुर गांव के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। घायल हालत में परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पैर का पंजा टूटा होने पर आपरेशन कराने की सलाह दी थी। इसके लिए परिजन तैयार हो गए। बुधवार सुबह आपरेशन की तैयारी हुई। बृजमोहन को दोपहर में अस्थि रोग के आपरेशन कक्ष ले जाया गया। यहां आपरेशन के दौरान मौत हो गई। ओटी कर्मचारियों ने शव को इमरजेंसी में रखवा दिया। इन्होंने मौत होने की जानकारी परिजनों को दी। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। वार्ड ब्वाय इमरजेंसी से शव मोर्चरी में रखने के लिए चले तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे देर शाम तक शव इमरजेंसी में ही रखा रहा। पिता श्रीराम ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही से बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। आपरेशन के दौरान मरीज को उल्टी हुई तो सांस नली में गंदगी फंस जाने से मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed