फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hatyaaron ko phaansee dene kee maang kar nikaala kaindal maarch

हत्यारों को फांसी देने की मांग कर निकाला कैंडल मार्च

Fri, 02 Oct 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
hatyaaron ko phaansee dene kee maang kar nikaala kaindal maarch
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य मार्ग पर कैंडल मार्च निकालते वाल्मीकि समाज के - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। हाथरस की बिटिया के साथ अमानवीय घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम वाल्मीकि समुदाय के युवकों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला। दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को पचास लाख रुपये की सहायता व आरोपियों को चौराहे पर फांसी देने की मांग की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय वाल्मीकि के नेतृत्व में युवाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सौरिख तिराहे से पश्चिमी बाईपास तक मार्च निकाला। अध्यक्ष अजय वाल्मीकि ने कहा कि हाथरस की बिटिया को जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। दुष्कर्म पीड़िता के शव का मध्य रात्रि के बाद अंतिम संस्कार किया जाना निंदनीय है। जुलूस में जोगेंद्र सिंह, सूरज, अनूप, सुनील, जितेंद्र, सनी, अमित, शादाब, विकास, अनिल, अतुल, अमन, अंशू, शिवा, शिवम, बबलू, राजेंद्र, उमाशंकर, प्रताप कुमार, गोपाल, देवेंद्र सहित कई युवक शामिल हुए।
विज्ञापन

हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों के समर्थन में युवकों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। समुदाय के लोगों ने आरोपियों को फांसी, पीड़िता के परिजनों को आर्थिक सहायता व नौकरी, आरोपी प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित कर मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed