{"_id":"5dab54498ebc3e01431c2083","slug":"hatya-kee-riport-darj-hone-ke-baad-uthane-diya-shav-kannauj-news-knp5208057147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उठने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उठने दिया शव
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पिता व भाई।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। फंदे पर लटके मिले संजू के शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद ही परिजनों ने शव उठने दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इलाके के भीकमपुर अमजद निवासी जयवीर सिंह के पुत्र संजू (29) का शव घर में शुक्रवार देर शाम फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। परिजनों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। शनिवार सुबह करनौली चौकी इंचार्ज श्यामपाल सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पहुंचे तो परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक संजू के हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा, वह शव नहीं ले जाने देंगे। सूचना पर सीओ शिव कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। मृतक के भाई ऋषी यादव ने बताया कि भाई की पत्नी दो महीने से लापता है। उसे गायब करने में गांव के अमित पुत्र राजेंद्र का हाथ है।
आरोप है कि भाई संजू ने पत्नी के बारे में जानकारी की तो अमित ने इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को भाई संजू छिबरामऊ में स्पेलर चलाने जा रहा था। बंबा की पुलिया पर जितेंद्र पुत्र मंगूलाल, दलवीर सिंह पुत्र राम सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र बच्चन सिंह व वीरू पुत्र लालू उर्फ सुधीर ने घेर लिया। जान से मारने की धमकी दी। शाम को पांच बजे भाई घर लौटा तो इन लोगों ने हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। उसने इन लोगों को घर से निकलते देखा है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
बिजली आने का इंतजार करते रहे परिजन
मुकदमा दर्ज होने के बाद ही शव उठने की मांग पर अड़े परिजनों को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। परिजनों ने दो युवकों को पुलिस के साथ कोतवाली भेज दिया। ग्रामीणों ने शर्त रखी कि इन्हें एफआईआर की कॉपी मिलने पर ही वह शव को पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने देंगे। कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने के बाद लाइट चली गई। प्रिंट आउट निकालने के लिए पुलिस ने लाइट आने की बात कही। ग्रामीण प्रिंट आउट के लिए अड़ गए। यह समझाने पर भी नहीं माने। दोपहर दो बजे के करीब लाइट आने पर पुलिस ने एफआईआर की कॉपी परिजनों को सौंपी। इसके बाद शव को उठाया गया।
विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने लिए नमूने
संजू की मौत के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भीकमपुर अमजद पहुंची। टीम ने नमूने लिए। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद कुछ हद तक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।