फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hariyaana se taskaree kar laee gaee sharaab ke saath bhaajayumo jila upaadhyaksh giraphtaar

हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब के साथ भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
hariyaana se taskaree kar laee gaee sharaab ke saath bhaajayumo jila upaadhyaksh giraphtaar
कन्नौजःथाने में बैठा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नवीन पटेल और पुलिस टीम। - फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़(कन्नौज)। शराब की तस्करी कर रहे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष को पुलिस ने साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा की देसी शराब की 40 पेटियां लेकर दोनों कार से बिक्री करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तिर्वा-इंदरगढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे इंदरगढ़ थाना प्रभारी सुजीत वर्मा टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक फोर्ड क्लासिक कार तेजी से निकल गई। पीछा करते हुए पुलिस ने इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर नौसारा पेट्रोल पंप के पास घेर लिया। कार में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन पटेल पुत्र ज्ञानदत्त निवासी आसफपुर पट्टी तालग्राम और संजीव कुमार पुत्र मान सिंह निवासी महचंदापुर तालग्राम को देखा। कार की तलाशी लेने की बात कहने पर भाजयुमो नेता ने पुलिस से नोकझोंक शुरू कर दी।
विज्ञापन

सख्ती के बाद तलाशी लेने पर कार से पुलिस ने हरियाणा प्रांत की देसी शराब की 40 पेटियां बरामद कीं। इनमें 1917 क्वार्टर मिले। इसके अलावा पुलिस ने करीब 11 हजार रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कई दिनों से हरियाणा की शराब लाकर गैरराज्यों तक तस्करी करते थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीतू तिवारी ने बताया कि नवीन पटेल संगठन में जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही साल में फर्श से अर्श पर पहुंचा नवीन
रिश्तेदारों और परिवार के लोगों के नाम कई जगह भाजयुमो नेता ने खरीदी संपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। पुलिस की गिरफ्त में आए भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नवीन पटेल ने तीन साल में फर्श से लेकर अर्श तक का सफर तय किया। खनन और अवैध शराब का कारोबार कर करोड़ों की जमीन खरीद ली। कई संपत्ति रिश्तेदार और परिवार के लोगों के नाम खरीदी हैं।
सूत्र बताते हैं कि हरियाणा की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार भाजयुमो नेता नवीन पटेल तीन साल पहले तक बाइक से चलता था। इसके बाद उसने कई संपत्तियां अर्जित कर लीं। इन्हें परिवार और रिश्तेदारों के नाम खरीदा गया। अक्सर बदल-बदल कर महंगी गाड़ियों का शौक करने लगा। सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तूती बोलती थी। कई दिनों से पुलिस नवीन पटेल की फिराक में थी। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। नवीन पटेल ने अवैध धंधा कर काफी संपत्ति जुटाई है। इन संपत्तियों की खरीद फरोख्त की भी जांच की जाएगी।

कार एक महिला रिश्तेदार के नाम
पुलिस की गिरफ्त में आए शराब तस्कर नवीन पटेल के पास से शराब से भरी बरामद हुई कार उसके रिश्तेदार के नाम है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बरामद कार लखनऊ नंबर की है। इसे नवीन पटेल ने एक रिश्तेदार के नाम पर खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed