फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hare chaare kee jagah sookhe bhoose se pet bhar rahe govansh, 35 mein sirph aath bache

हरे चारे की जगह सूखे भूसे से पेट भर रहे गोवंश, 35 में सिर्फ आठ बचे

Sun, 21 Mar 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
hare chaare kee jagah sookhe bhoose se pet bhar rahe govansh, 35 mein sirph aath bache
गोशाला में सूखा भूसा खाते गोवंश। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। ग्राम पंचायत टिकरी कलसान की गोशाला में गोवंश सूखा चारा खाकर पेट भर रहे हैं। छह माह पहले यहां 35 गोवंश थे। अब आठ बचे हैं। चोर यहां से सौर ऊर्जा के पैनल ले गए हैं। इससे सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले कुशलपुर्वा की अस्थायी गोशाला से यहां गोवंशों को रखा गया था। यहां 35 गोवंश थे। हरा चारा न मिलने से कुछ की मौत हो गई। कई चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोशाला में पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इन्हें चारा नहीं मिलता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। नतीजा कुछ नहीं निकला। नोडल प्रभारी डॉ. विकराल सिंह ने बताया कि गोवंशों का समय से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। हरा चारा,दाना देने की सचिव और केयर टेकर को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed