{"_id":"64515abea0a7ef5b7a0c0f04","slug":"hardois-youth-jumped-in-front-of-the-train-and-died-kannauj-news-c-12-1-212120-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हरदोई के युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हरदोई के युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान
Wed, 03 May 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 03 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
जसोदा। पारिवारिक तनाव में आकर एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। यह देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के गार्ड ने भी स्टेशन अधीक्षक को दिए मेमो में युवक के आत्महत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी की तो उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हरदोई के सांडी क्षेत्र के निवासी के रूप में हो सकी।
यह घटना मंगलवार सुबह 11 बजे जसोदा के करीब भट्टा गांव के सामने हुई। बताया जा रहा है कि फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर जैसे ही भट्टा गांव के पास से गुजरी, पहले से ही ट्रैक के किनारे खड़ा युवक ट्रेन के सामने कूद गया। पलक झपकते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ने भी ट्रेन को रोक दिया। वहां पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। जेब में रखे मिले आधार कार्ड पर शिवम नाम लिखा हुआ मिला। उसमें दर्ज मोबाइल नंबर पर बात कर परिजनों को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा गांव से आए ई विष्णु तिवारी ने बताया कि अंकित कानपुर की एक प्राइवेट नौकरी करता था। वह सुबह फर्रुखाबाद जाने की बात कह कर निकला था। हालांकि उसने संभावना जताई कि भाई की मौत ट्रेन से गिरकर हुई होगी। भाई के मुताबिक शिवम की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद पत्नी की मौत हो गई थी। पिता झब्बू तिवारी की तहरीर पर मझपुरवा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
25 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
चलती ट्रेन के आगे युवक की आत्महत्या से हड़कंप की स्थिति रही। ड्राइवर ने भी ट्रेन को रोक दिया। स्टेशन अधीक्षक को लिखित में पूरे मामले की जानकारी दी। उसमें बताया कि चलती ट्रेन के सामने युवक कूद गया था। लिखित जानकारी देने और पुलिस के मौके पर पहुंचने तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। 25 मिनट बाद ट्रेन आगे रवाना हो सकी।