{"_id":"5e5025f88ebc3ef38427adf8","slug":"har-har-mahaadev-ke-jayakaaron-se-goonje-shivaalay-kannauj-news-knp5461214196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर चौधरियापुर में पूजा करते भक्त।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। महाशिवरात्रि पर जिले के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे। शहर के सिद्धपीठ गौरीशंकर व बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। आयोजकों ने महिला-पुरुष भक्तों की अलग-अलग कतारें लगवाई थीं।
सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर के पट सुबह चार बजे खोल दिए गए थे। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। दूध, दही, शहद, धतूरा, बेलपत्र, फूल, इत्र समर्पित किया। भक्तों ने माता पार्वती का शृंगार किया। भोलेनाथ को वस्त्र भेंट किए। पूजन का सिलसिला सुबह से देर रात तक चलता रहा। चौधरियापुर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी भीड़ रही। लोगों ने मंदिर परिसर के आसपास लगे मेले का आनंद लिया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जिला स्तरीय अधिकारियों ने कई बार मंदिरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, मकरंदनगर स्थित टीले वाले मंदिर में भोलेनाथ पर दूध चढ़ाया गया। इस दौरान रुद्री मंत्र पढ़े गए। सरायमीरा बस स्टाप पर भक्तों ने राहगीरों को गन्ने के रस का वितरण किया।
रात नौ बजे से शुरू होगा चार पहर का रुद्राभिषेक
बाबा गौरीशंकर व बाबा विश्वनाथ मंदिर में रात नौ बजे के बाद चार पहर का रुद्राभिषेक कार्यक्रम होगा। रुद्राभिषेक से पहले महाआरती का आयोजन किया गया है।