फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hadsa

हाईवे पर धू धू कर जल गई जायलो

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
hadsa
हाईवे पर धू धू कर जल गई जायलो - सिकंदरपुर गांव के सामने लगी आग - दो युवकों ने भागकर बचाई जान संवाद न्यूज़ एजेंसी सौरिख। एक्सप्रेस वे पर सिकंदरपुर गांव के सामने एक जायलो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वह धू धू कर जल गई। जायलो में सवार दो युवकों ने भागकर जान बचाई। इधर हादसे से करीब एक घण्टे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारियों व पुलिस ने आग बुझने पर करीब जाकर पड़ताल की। कोई हताहत नहीं हुआ। जायलो में शराब की बोतलें भी मिलीं। गांव के एक व्यक्ति बृजेश यादव पुत्र जयवीर सिंह यादव ने फोन पर हादसे की सूचना पुलिस को दी। जायलो आगरा से लखनऊ की तरफ़ जा रही थी। यूपीडा ने क्रेन मंगाकर गाड़ी को हटवाया। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी से आग लगी। जायलो में दिल्ली का नंबर लिखा है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मौके पर वाहन में कोई नहीं मिला। शराब की बोतलें मिली हैं। दो युवकों के भाग जाने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed