फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   haath sainitaij karane ke baad hee baink mein milega pravesh

हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही बैंक में मिलेगा प्रवेश

Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
haath sainitaij karane ke baad hee baink mein milega pravesh
स्टेट बैंक सरायमीरा में काउंटरों व मशीनों को सैनिटाइजर से साफ करता कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना के खौफ के चलते एसबीआई ने अपनी शाखाओं को ग्राहकों के हाथ धुलवाने के बाद प्रवेश करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि बैंक के अंदर सैनिटाइज किया जाए। इसके बाद ही लेनदेन करें। कर्मचारी और अधिकारी मास्क लगाकर काम करें।
विज्ञापन

बुधवार को स्टेट बैंक की सरायमीरा शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने कोरोना के खौफ को देखते हुए व्यवस्था में बदलाव किया है। कानपुर से मास्क मंगा कर कर्मचारियों को दिए गए। समय-समय पर सैनिटाइजर से हाथों को साफ करने के लिए कहा गया। एक कर्मचारी को बैंक शाखा के गेट पर लगाया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारी को बैंक आने वाले ग्राहकों के हाथ गेट पर ही साबुन से धुलवाने की जिम्मेदारी दी गई है। बैंक में प्रवेश करने के बाद ग्राहक को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद इसकी शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था नियमित जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed