फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   haardaveyar kaarobaaree ke ghar badamaashon ne kee lootapaat, dampati gambheer

हार्डवेयर कारोबारी के घर बदमाशों ने की लूटपाट, दंपति गंभीर

Sat, 14 Nov 2020 08:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
haardaveyar kaarobaaree ke ghar badamaashon ne kee lootapaat, dampati gambheer
घर में लूटपाट के बाद बिखरा सामान देखते सीओ शिव प्रताप सिंह और कोतवाल विकास राय। - फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ(कन्नौज)। उदैतापुर गांव में हार्डवेयर कारोबारी के घर शुक्रवार रात नकाबपोश बदमाशाें ने धावा बोला। पति-पत्नी को डंडे से हमला कर घायल दिया। परिवार के अन्य लोगों को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नगदी लूट ली। सूचना पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह समेत कई पुलिस अफसर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की। वहीं घायल दंपति की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदैतापुर निवासी 55 वर्षीय विमल दुबे का ठठिया नेरा मार्ग पर मकान है। इसमें वह हार्डवेयर की दुकान किए हैं। शुक्रवार को वह 50 वर्षीय पत्नी सुनीता दुबे के साथ छत पर सो रहे थे। नीचे एक कमरे में बड़ा बेटा स्वप्निल सो रहा था। दूसरे कमरे में छोटा बेटा सचिन दुबे और बहू सपना सो रही थी। रात करीब एक बजे डेढ़ किलोमीटर दूर रहने वाले बेंचेलाल के घर से सीढ़ी उठाकर आए बदमाश विमल दुबे की छत पर चढ़ गए। सोते समय विमल दुबे और सुनीता को डंडे से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश मकान के निचले तल पर आ गए। सचिन दुबे व उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। अलमारी में रखे करीब दो लाख के जेवर और 50 हजार रुपये लूट ले गए। रात करीब ढाई बजे वारदात की जानकारी पर मानीमऊ चौकी प्रभारी गौरव कुमार, कोतवाल विकास राय पहुंच गए। घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए। सुबह करीब पांच बजे तक दोनों टीमों ने छानबीन की। बदमाशों का सुराग नहीं लगा। छोटे बेटे सचिन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्टी में रखा दूध पीया, रसगुल्ले ले गए
लूटपाट की वारदात को करीब छह से आठ नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया है। पूरे परिवार को दहशत में लाने के बाद लूट की गई। बदमाश रसोई के अंदर बाल्टी में रखे दूध को पी गए। दीपावली को लेकर घर पर तैयार किए गए रसगुल्ले साथ ले गए। छानबीन के दौरान पुलिस को गांव के बाहर मजार के पास चार पहिया वाहन के टायरों के निशान मिले हैं। पास ही एक खून से सना जैट्रोफा का डंडा मिला। जीटी रोड किनारे रेलवे ट्रैक के पास जैट्रोफा के पेड़ खड़े हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि बदमाश जीटी रोड से होते हुए गांव तक पहुंचे हैं। पीड़ित सचिन दुबे ने बताया कि करीब छह से आठ बदमाश घर में दाखिल हुए थे। बदमाश आपस में स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed