{"_id":"5efcd2158ebc3e42d4747970","slug":"haadase-mein-maan-kee-maut-beta-gambheer-ghaaya-kannauj-news-knp5687374188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे पर घिलोई गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत हो गई और बेटा व एक रिश्तेदार घायल हो गए।
सौरिख थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी शिव सिंह की पत्नी शारदा देवी (65) बेटे सत्यभान के साथ भांजी की शादी में शामिल होने फर्रुखाबाद जिले के रैपुरा गांव गई थी। शादी के बाद बुधवार को वह बेटे के साथ बाइक पर ही लौट रही थीं। उनके साथ रिश्तेदार शिवराज सिंह पुत्र विशाल सिंह निवासी सहोदरा नगला भी था। घिलोई गांव के पास कोल्डस्टोरेज के सामने छिबरामऊ की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सौ शय्या अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टर ने शारदा और सत्यभान को हालत गंभीर के चलते सैफई मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह दी। परिजन दोनों को तुलसीपुर ले गए वहां से सैफई जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच शारदा की मौत हो गई। सत्यभान की हालत भी गंभीर बनी हुई हैं।
शादी से लौट रही महिला बाइक से गिरकर घायल
छिबरामऊ। तालग्राम थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी गंगासेवक की पत्नी उर्मिला (50) अपने पुत्र चंद्रपाल के साथ भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए मायके गई थी। घर लौटते समय नवीगंज में जीटी रोड पर बने गड्ढों में बाइक चली गई। पीछे बैठी उर्मिला उछलकर सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सौ शय्या अस्पताल ले गए। हालत में सुधार होने पर महिला को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य हादसे में बेवर निवासी हरीसिंह पुत्र रामलाल अपने बहनोई शिशुपाल के साथ पुत्र की बरात में शामिल होने के बाद बाइक से विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खजुरागढ़ जा रहे थे। घिलोई के पास सामने से आए पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसों में सभी चालक हेलमेट पहने थे। एक अन्य घटना में बटेला निवासी विजय कांत पुत्र रामनाथ किसी कार्य से जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनके टक्कर मार दी। हादसे में घायल विजयकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया।