फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   haadasa: niyam rakhe the taak par, ghar mein banaate the pataakhe

हादसा: नियम रखे थे ताक पर, घर में बनाते थे पटाखे

Tue, 15 Oct 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
haadasa: niyam rakhe the taak par, ghar mein banaate the pataakhe
मलबे से बरामद बारूद और पटाखा बनाने के उपकरणों को देखती फोरेंसिक टीम। - फोटो : KANNAUJ
ठठिया(कन्नौज)। आतिशबाज के घर विस्फोट के बाद जेसीबी मशीन से मलबा हटाने के दौरान बड़े पैमाने पर पटाखा बनाने के उपकरण और बारूद मिली है। गोदाम की जगह आतिशबाज के घर में पटाखा बनाने का कारोबार चलता था। इससे बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फोट के दौरान घर में करीब 40 से 50 किलो बारूद होने की आशंका जताई गई है। पुलिस अधिकारियों ने आतिशबाज का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 60 वर्षीय विस्मिल्लाह पत्नी मिढ़ई के नाम आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे विस्मिल्लाह के घर भीषण विस्फोट हो गया था। विस्फोट से बेटे जलालुद्धीन, कयामुद्धीन और शमसुद्धीन के मकान की छतें और दीवारें उड़ गई थीं। जलालुद्धीन की 18 वर्षीय बेटी खुशबू की मौत हो गई थी। अनीश (14) पुत्र जलालुद्धीन, आतिब (13) पुत्र जलालुद्धीन, जोया (04) पुत्री जलालुद्धीन, अंजुम (35) पत्नी शमसुद्धीन, सब्बू (21) पत्नी गुलामद्धीन घायल हो गईं। इन्हें मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के दूसरे दिन सोमवार को सीओ सुबोध कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने सुबह करीब सात बजे से शाम चार बजे तक जेसीबी से मलबा हटवाया। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने जलालुद्धीन के मकान के मलबे के नीचे पटाखा बनाने के लिए रखी सिलाई धागा की खाली रील, बांस की लकड़ी, आतिशबाजी के गत्ते और बारूद बरामद की। इससे साबित हुआ कि गोदाम की जगह घर में पटाखा बनाने का कारोबार होता था। इससे विस्फोट हो गया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मानकों को ताक पर रखकर गोदाम की जगह घर में पटाखा फैक्टरी चल रही थी। इससे विस्फोट हो गया। आतिशबाजी का लाइसेंस निरस्त करने के साथ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed