फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   GST Flying Squad seizes Pan Masala worth Rs 1 crore in two containers

Kannauj News: जीएसटी सचल दल ने दो कंटेनरों में एक करोड़ पकड़ा पान मसाला

Wed, 27 Aug 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
GST Flying Squad seizes Pan Masala worth Rs 1 crore in two containers
कन्नौज। टैक्स चोरी कर पान मसाला लेकर दिल्ली जा रहे दो कंटेनरों को जीएसटी सचल दल ने मंगलवार को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों कंटेनरों में करोड़ों रुपये का पान मसाला चोरी छिपे लिंक रोड के रास्ते कानपुर के रनियां से दिल्ली ले जाया जा रहा था। ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी गांव के पास जीएसटी टीम ने बैरियर लगाकर दोनों कंटेनरों को रोक लिया और माल को जब्त कर लिया है। कंटेनरों में दस्तावेज और बिल्टी भी नहीं मिली। तब जीएसटी विभाग इसकी पड़ताल में जुट गया है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग को एक गुप्त सूचना मिली कि कानपुर देहात के रनियां औद्योगिक क्षेत्र के दो कंटेनरों में पान मसाला लेकर लिंक रोड के रास्ते दिल्ली व हरियाणा जा रहा है। इस पर कन्नौज सचल दल प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर दीपा सागर व वाणिज्य कर अधिकारी सुबंधु पांडेय टीम के साथ कानपुर देहात बार्डर पर पहुंचे। ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी गांव के पास उन्हें दो कंटेनर आते दिखाई दिए। उन्होंने बैरियर लगाकर दोनों कंटेनरों को रोक लिया। टीम ने जब दोनों कंटेनरों के चालकों से जानकारी की तो बताया गया कि पान मसाला और तंबाकू लोड है। इसे दिल्ली ले जा रहे हैं। जीएसटी अधिकारियों ने जब इसकी बिल्टी और टैक्स के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

केवल इतना बताया कि दिल्ली बार्डर पर कुछ लोग मिलेंगे, जो माल को गोदाम पर ले जाकर अनलोड कराएंगे। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी होने के शक में दोनों कंटेनरों को हरदोई रोड स्थित जीएसटी दफ्तर ले आए, जहां उनमें लोड पान मसाला व तंबाकू की गिनती कराई गई। दोनों कंटेनरों में 200 झाल पान मसाला और 50 झाल तंबाकू है। एक झाल में सैकड़ाें पैकेट हैं। जीएसटी विभाग के आला अधिकारियों ने पकड़े गए माल की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी है। अब इसकी जांच की जा रही है कि जिस कंपनी का पान मसाला है तो वह पहले से भी टैक्स चोरी कर रहा होगा। इसी आधार पर कंपनी पर शिकंजा कसा जाएगा। संयुक्त आयुक्त (जीएसटी), राज्य कर, इटावा संतोष वर्मा का कहना है कि कन्नौज में दो कंटेनरों में एक करोड़ रुपये का पान मसाला व तंबाकू जब्त की गई है। 50 लाख रुपये अधिक की टैक्स चोरी का मामला है। कंटेनरों में कोई दस्तावेज न मिलने के कारण जानकारी नहीं हो पा रही है कि माल कहां जा रहा था। इसकी गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचल दल से बचने को लिंक रोड से जा रहे थे कंटेनर
जीएसटी सचल दल रोजाना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और अलीगढ़-कानपुर हाइवे पर चेकिंग करती है। ऐसे में टैक्स चोरी कर माल ले जाने वाले वाहन चालक लिंक रोड पकड़ते हैं। इससे वह जीएसटी सचल दल से बच जाते हैं और माल को सही जगह पर पहुंचाते हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड भी बना है। प्रतिदिन इन रोडों से भी कई कंटेनर और ट्रक गुजरते हैं। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर जेवां टोल प्लाजा पर सचल दल का पहरा रहता है। ऐसे कंटेनर हाईवे को छोड़कर ग्रामीण लिंक रोड से निकल जाते हैं। रोड कनेक्टिविटी अच्छी होने का फायदा उठाकर प्रतिदिन सरकार को करोड़ों रुपये टैक्स का चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed